पूजन करते वक्त रखी जाने वाली सावधानिया
प्रिय मित्रो , हिन्दू धर्म में पूजन का बड़ा महत्व है | रोज हम नित्य कर्म से निवृत होकर पूजा करके ही घर से बाहर निकलते है | कोई शुभ कार्य हो पूजा किये बिना संपन्न नहीं होता है | हिन्दू धर्म में ये मान्यता है की कोई व्यक्ति यदि सच्चे मन से देवी देवताओ का पूजन करता है तो उसकी मनोकामना अवश्य पूरी होती है | पूजा से ही हमें भगवान् का आशीर्वाद प्राप्त होता है | नित्य पूजा से हमारे मन की शुद्धि होती है साथ ही भगवान की आराधना करने से हमारे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ता है | और नकारात्मक ऊर्जा ख़त्म होती है | अक्सर आपने देखा होगा की हम रोज पूजा कर रहे है फिर भी हमारे जीवन की कठिनाइयाँ दूर नहीं होती और हम निराश होते जाते है और फिर हम पूजा करना ही छोड़ देते है और भगवान् को दोष देने लगते है की वह कुछ सही तो नहीं कर रहा है हमारे जीवन में | परन्तु ऐसा नहीं होता है , पूजा करने का सही तरीका न जानने के कारण वह पूजा हमारी व्यर्थ ही जाती है यानि की हमें पूजा का उचित फल प्राप्त नहीं होता है अतः आज में आपको इस विषय के बारे में जानकारी देने के लिए उपस्थित हुई हु ताकि हमें पूजा के नियम के बारे ...